जमशेदपुर : बर्मामाइंस के कैलाश नगर शिव मंदिर में आयोजित श्री विष्णु यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. प्रातः श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर भगवान विष्णु के पावन नामों के साथ यज्ञकुंड में आहुति अर्पित की और पुण्य लाभ प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा प्रवक्ता पंडित कुमार स्वामी ने नारी सशक्तीकरण का संदेश देते हुए मनु-शतरूपा एवं उनकी संतानों के प्रसंग सुनाए. उन्होंने भगवान विष्णु के वाराह अवतार, पृथ्वी उद्धार तथा हिरण्याक्ष वध की कथा का वर्णन किया. साथ ही भगवान कपिल द्वारा प्रतिपादित सांख्य दर्शन के उपदेशों की व्याख्या करते हुए आध्यात्मिक जीवन में ज्ञान और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़ें)

यज्ञ एवं कथा मे मुख्य यजमान ललन शर्मा एवं श्री दुर्गा मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, ललेश सिंह, राम किशोर मिश्रा, भोला छेत्री, प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, शशि कुमार सिंह, एसएन सिंह, भूषण सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजू पूर्वे, कपिलमुनि मिश्र, आचार्य शुभेन्द्र शास्त्री, अजय मिश्रा, सोनू कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कथा-प्रेमी उपस्थित रहे.



