• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 6, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp fire against police : जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज  प्राथमिकी का भाजपा ने किया विरोध, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया पूर्वाग्रह का परिणाम, गुंजन बोले आवाज दबाने की कोशिश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टेल्को थाना में भाजपा के नेताओं पर केस दायर करने को लेकर भाजपा के नेताओं में गुस्सा है. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को राजनीतिक विद्वेष, पूर्वाग्रह और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का प्रयास बताया है. उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार को भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और जनसमर्थन आधारित था. शुक्रवार शाम तक शहर के किसी भी क्षेत्र से तोड़फोड़, आगजनी, जबरन बंद कराने अथवा हिंसा की एक भी शिकायत सामने नहीं आई. किसी समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या प्रशासनिक माध्यम से भी ऐसी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई. ऐसे में देर रात अचानक भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

संजीव सिन्हा ने कहा कि आखिर स्वतःस्फूर्त बंद के दौरान वह कौन सा सरकारी कार्य था, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाधा उत्पन्न की? यदि कोई घटना हुई थी तो उसकी शिकायत तत्काल क्यों नहीं हुई और पूरे दिन शांत रहने के बाद देर रात प्राथमिकी दर्ज करने की ऐसी कौन सी मजबूरी उत्पन्न हो गई? यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने और लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने की मंशा से कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार और अपराध के विरुद्ध सड़क से सदन तक संघर्ष किया है. क्या अब शहर में बढ़ती हत्या, लूट, चाकूबाजी, नशे के कारोबार और ध्वस्त होती कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता का समर्थन जुटाना भी अपराध माना जाएगा? क्या जनभावनाओं के साथ खड़ा होना और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना अब गुनाह हो गया है? संजीव सिन्हा ने जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों से कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने और उनकी लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास न करें.  इस समय प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों का दायित्व भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने की नहीं है, बल्कि बेलगाम अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की है, जो प्रतिदिन कानून को चुनौती दे रहे हैं. उन्होंने टेल्को थाना प्रभारी से भी इस मामले में निष्पक्षता, विवेकपूर्ण और तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को किसी राजनीतिक दबाव या पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए. भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं और किसी भी परिस्थिति में जनहित एवं जनसरोकार के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर बंद को लेकर टेल्को मंडल अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं पर टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी को पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा

भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने टेल्को थाना में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और पूर्वाग्रह से प्रेरित बताया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आयोजित जमशेदपुर बंद के बाद शनिवार तक किसी भी समाचार पत्र अथवा अन्य माध्यमों से तोड़फोड़, आगजनी, जबरन बंद कराने या हिंसात्मक गतिविधियों की कोई शिकायत सामने नहीं आई. इसके बावजूद शनिवार शाम मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि जमशेदपुर अक्षेस के स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर विश्वजीत मुंडा ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. गुंजन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने का संवैधानिक अधिकार है. भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तरह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के तहत जमशेदपुर बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे थे. ऐसे में इस प्रकार के आरोप यह संकेत देते हैं कि कुछ अधिकारी पूर्वाग्रह और राजनीतिक विद्वेष की भावना से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जमशेदपुर अक्षेस को यह बताना चाहिए कि बंद के दौरान संबंधित अधिकारी किस सरकारी कार्य का निष्पादन कर रहे थे, जिसमें कथित रूप से बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि उपलब्ध सूचनाओं और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कहीं भी बलपूर्वक या जबरन बंद कराने की घटना सामने नहीं आई है. गुंजन यादव ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों द्वारा इस प्रकार के कृत्य से भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने और लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराने और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की मांग की है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस
खबर

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

July 6, 2026
Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video

July 5, 2026
Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना
खबर

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

July 5, 2026
Next Post
jamshedpur swami vivekanand tribute : टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किये पुष्प अर्पित, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

jamshedpur swami vivekanand tribute : टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किये पुष्प अर्पित, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता

Jamshedpur Mehfil - मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता

Jamshedpur police action :  जमशेदपुर में चापड़बाजी के खिलाफ अभियान, पकड़ाया बड़े पैमाने में चापड़

Jamshedpur police action : जमशेदपुर में चापड़बाजी के खिलाफ अभियान, पकड़ाया बड़े पैमाने में चापड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

Horoscope Know Your Day Monday 6th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 6 जुलाई 2026

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

Tata workers union president wife funeral : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की पत्नी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, टाटा स्टील के एमडी समेत समाज के हर वर्ग ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

Tata workers union president wife funeral : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की पत्नी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, टाटा स्टील के एमडी समेत समाज के हर वर्ग ने दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur convocation :  नारायण प्राइवेट आइटीआइ का दीक्षांत समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि सरयू राय ने सफल प्रशिक्षुओं में बांटे प्रमाण पत्र

Adityapur purendra narayan condoles : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी का पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व नप उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण ने संजीव दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News