जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर स्थानीय लोगों ने दीप प्रज्वलन कर उनकी पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. नगर के शिक्षाविद एवं समाजसेवी तथा स्थानीय लोगों की उपस्थित में स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद किया गया. दीप प्रज्वलन के इस समारोह में टाटा मोटर्स के पूर्व एजीएम एवं शिक्षाविद चंद्रेश्वर खान, कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष टीके सुकुमारन, सरस्वती शिशु विद्यामंदिर बाग़बेड़ा के प्रधानाचार्य रंजय राय, बिरसानगर के प्रधानाचार्य अभिलाष गिरी, बारीडीह हाई स्कूल को शिक्षिका मंजू सिंह उपस्थित थे. आयोजन कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष टी के सुकुमारन के द्वारा किया गया. स्थानीय लोगों में समाज सेवी इंद्रजीत सिंह, किशोर कुमार, अनिल सिंह, आशीष रंजन चौधरी आदि ने भी दीप प्रज्वलन में भाग लिया.







