जमशेदपुर : रोटरैक्ट क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियंस की ओर से होटल बुलेवार्ड में आयोजित “मेहफ़िल अनप्लग्ड” का भव्य आयोजन किया गया. संगीतमय शाम में सूफ़ी एवं बॉलीवुड फ़्यूज़न लाइव बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक अनमोल सिंह एवं सारेगामा फेम श्रद्धा दास की प्रस्तुति रही. दोनों कलाकारों ने अपने लोकप्रिय गीतों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए. वहीं, आरजे राज ने भी अपनी दमदार प्रस्तुति और बेहतरीन अंदाज़ से कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का लगाया. पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन विनीत ने किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रोनाल्ड डी’कोस्टा, रोटरैक्ट क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियंस की एडवाइज़र रोटेरियन प्रीति सैनी, रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन गोपाल, जोनल रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव रोटरैक्टर नीरज सिंह, डीआरआर स्पेशल एड (झारखंड) रोटरैक्टर प्रशांत कुमार तथा डीआरआरई रोटरैक्टर अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे. आयोजन को सफल बनाने में क्लब की पूर्व अध्यक्ष रोटरैक्टर मिलनप्रीत कौर, वर्तमान अध्यक्ष रोटरैक्टर अमरिंदर सिंह तथा क्लब के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के संगीत प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. अतिथियों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे शहर के यादगार सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल बताया.




