जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों जैसे आइडेंटीफाइ द नंबर्स एंड अल्फाबेट्स, मेक द वर्ड्स फ्रॉम ब्लॉक, ड्राइंग,ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, बेस्ट आउटऑफ वेस्ट,स्पीच तथा मैथ ओलंपियाड आदि का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता, कल्पना शक्ति, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास एवं गणितीय कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा स्पीच के माध्यम से उन्होंने अपने जीवन के लक्ष्यों को सभी से साझा भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गणित ओलंपियाड रहा, जिसका प्रीलिम्स 11 जुलाई को तथा फाइनल 15 जुलाई बुधवार को आयोजित किया गया. अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की, जिसमें अंशु कुमार, उमंग महतो तथा पवन विश्वास ने प्रथम, साहिल कुमार सिंह, आराध्या कुमारी तथा सौम्या झा ने द्वितीय तथा संस्कार कुमार सिंह, ऋषभ कुमार तथा शुभ प्रतीक राणा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.







