जमशेदपुर : बर्मामाइंस के इस्ट प्लांट बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल समाजसेवी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टाटा स्टील यूआइएसएल के टाउन ऑफिस में महाप्रबंधक से मिला. उनको समस्याओं से अवगत कराया कि इस प्लांट बस्ती में रोजाना गंदा पानी आ रहा है जो पीने लायक नहीं है एवं पानी का सप्लाई उचित समय पर नहीं है. कभी सुबह 6 बजे के बदले 8 बजे आता है तो कभी शाम के 5 बजे के बदले रात के 10 बजे आता है. (नीचे भी पढ़ें)
इससे दैनिक दिनचर्या में काफी कठिनाई हो रही है. मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में रंजीत झा, कमलनारायण चौबे, रामानुज चौबे, सुमन पांडेय, धनंजय सिंह, मंजीत कुमार, लखविंदर महतो, अमर सिंह, अक्षय सिंह, चंदन झा , बिल्टू कुमार, रंजीत राउत, गुरबीर सिंह, सागर दुबे, रोशन कुमार, आयुष कुमार रंजन कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे.







