जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित हितकू पंचायत अंतर्गत कदमा गांव में सार्वजनिक रथयात्रा कमिटी की ओर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा पूरे विधि-विधान के साथ निकाली गई. जय जगन्नाथ के उदघोष और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से नरवा पहाड़ का कदमा गांव भक्तिमय हो उठा. सड़कों पर महिला- पुरुषों समेत हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां लोग रथ की एक झलक पाने और रथ की रस्सी को छूने के लिए आतुर दिखे. मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ अगले आठ दिनों तक वैष्णव पड़ा में दीपक दास के घर विश्राम करेंगे, जहां प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. आठ दिनों के बाद आगामी 24 जुलाई को ‘घुरती रथ यात्रा’ में प्रभु पुनः अपने मुख्य मंदिर लौटेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनने में सार्वजनिक रथ यात्रा समिति, कदमा की ओर से सचिव बलराम दास,अध्यक्ष शरद चंद्र दास, मुखिया पलटन मुर्मू, ईश्वर चंद्र दास, सपन कुमार दास, अशोक दास, अमित दास, पीसी दास, दिलीप दास, मदन मोहन दास,जोगेश दास, फकीर दास आदि समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र रथ यात्रा में भाग लिया.







