जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में तैनात टाइगर मोबाइल के एक जवान पर एक महिला ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी की रहने वाली महिला का आरोप है कि संबंधित जवान ने उसके साथ अनुचित व्यवहार और छेड़खानी की. उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, जुगसलाई थाना प्रभारी ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता महिला स्वयं ड्रग पैडलिंग से जुड़ी हुई है और उसके खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं. थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने और दबाव बनाने के उद्देश्य से इस तरह के आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल पुलिस के वरीय अधिकारी मामले की शिकायत की जांच कर रहे हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.







