जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का लंबित वेज रिवीजन समझौता बुधवार को हो जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. देर रात तक समझौता के कई बिंदूओं पर वार्ता की गयी है. मंगलवार को वेज रिवीजन के कई बिंदूओं पर टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल से पहले मीटिंग हुई. इसके बाद एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के स्तर पर भी बातें हुई. इस दौरान कई सारे लंबित मुद्दों को लेकर सबकुछ क्लियर कर लिया गया है. यह तय हो गया है कि डीए प्रति प्वाइंट वैल्यू में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी एनएस ग्रेड का नहीं होने जा रहा है. मंगलवार को देर रात तक एनएस ग्रेड के ही कर्मचारियों को बेहतर लाभ दिलाने पर कई दौर की वार्ता हुई. (नीचे भी पढ़े)
इसमें फिक्स डीए में बढ़ोत्तरी तय कर ली गयी है. एमजीबी भी स्टील वेज यानी ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों से ज्यादा एनएस ग्रेड को देने पर सहमति बन गयी है. यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी और उनके साथ के महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने कड़ी मेहनत की. इसके बाद यह तय हो गया है कि कर्मचारियों के लिए लाया गया प्रस्ताव पीएमएस को लागू नहीं किया जायेगा. यह भी तय हो गया है कि समझौता इस साल पहले की तरह बढ़ेगा नहीं बल्कि पहले की तरह सात साल का ही होगा. कर्मचारियों के वेतन के सीलिंग पर भी सीलिंग लगाने का प्रस्ताव को हटा दिया गया है. अगर मोटामोटी बात की जाये तो इस बार कर्मचारियों का वेतन में करीब 20 हजार रुपये मासिक बढ़ने जा रहा है. अब बुधवार को अंतिम समझौता हो जायेगा. हालांकि, इससे पहले भी कुछेक मुद्दे पर बातें होगी, जिसके बाद हस्ताक्षर हो जायेगा.






