जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है. वर्ष 1953 में कॉलेज के रूप में इसकी शुरुआत हुई और वर्ष 2022 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के रूप में यह प्रतिष्ठित हुआ. आज यह संस्थान एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ है, जिसने हजारों सफल विद्यार्थियों को तैयार किया है जो विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक योगदान कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ इला कुमार नेतृत्व में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय पूर्व छात्रा विंग का शुभारंभ किया जा रहा है. यह एक ऐसा मंच होगा जहां विश्वविद्यालय की पूर्ववर्ती छात्राएं फिर से जुड़ सकेंगी, आजीवन मित्रता का जश्न मना सकेंगी, यादों को संजो सकेंगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी संबंध बना सकेंगी. विश्वविद्यालय की सभी पूर्व छात्राओं को विश्वविद्यालय पोर्टल www.jwu.ac.in -ALUMNI पर पंजीकरण कराने और अपने विवरण साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है. साथ ही, पूर्व छात्राओं से पंजीकरण फॉर्म भरने को भी कहा गया है ताकि सभी जुड़ कर उन सुनहरे पलों को फिर से जी सकें.







