नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ बैठक की. मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. यह बैठक में दोनों पक्षों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. जानकारी के अनुसार सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने सरकार के साथ बातचीत के लिए सहमति जताई. (नीचे भी पढ़ें)
सूत्रों के अनुसार सरकार ने उनकी दो शर्तें मान ली हैं. इनमें शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने एवं हालिया परीक्षा अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने का आश्वासन शामिल है. हालांकि सीजेपी अपनी मुख्य मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अब भी कायम है. बैठक के बाद सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर सरकार ने कल दोपहर तक का समय मांगा है. हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उन्हें पद से हटा देगी. सरकार ने हमारी दो अन्य मांगों पर सिद्धांततः सहमति जताई है. इनमें नीट अभ्यर्थियों की आत्महत्या करनेवाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने एवं छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआइआर व अन्य कानूनी मामलों को वापस लेने की मांगें शामिल हैं.’




