चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के बेंद उच्च विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा सीता राना गुरूवार को विद्यालय में अचानक बेहोश हो गई. छात्रा के बेहोश होने पर विद्यालय के शिक्षकों ने सीएचसी को सूचित किया और छात्रा के परिजनों को जानकारी दी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस विद्यालय पहुंचकर अस्वस्थ्य छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने छात्रा की उपचार की. (नीचे भी पढ़ें)
समाचार लिखें जाने तक छात्रा का इलाज सीएचसी में जारी है और चिकित्सकों ने कहा की कमजोरी के कारण बेहोश हो गई थी और फिलहाल ठीक है. वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि उक्त छात्रा पूर्व में भी विद्यालय में बेहोश हो गई थी और परिजनों को आवश्यक जांच कराने की बात कहीं गई थी और पुनः आज बेहोश हो गई है.




