चाकुलिया : माझी पारगाना माहाल के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष बाहादुर सोरेन के नेतृत्व में धालभूमगढ़ प्रखंड के ग्रामीणों ने गुरूवार को चाकुलिया वन विभाग कार्यालय पहुंचकर वन क्षेत्र पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि वर्षो से 26 अनुसूचित जनजाति को वन पट्टा दिलाने की मांग की गई है परंतु वन विभाग के पदाधिकारी के उदासिनता के कारण अबतक धालभूमगढ़ प्रखंड के लाभुकों को वन पट्टा नहीं दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर उन लाभुकों को जल्द से जल्द वन पट्टा देने की मांग की है अन्यथा माहाल के बेनर तले आंदोलन करने की बात कहीं है. मौके पर ईश्वर टुडू, देवनाथ हांसदा, मालती मुर्मू, मुचिराम बास्के, रामदास हांसदा, श्यामपदो सोरेन, नरेन्द्र नाथ हांसदा, सोमाई टुडू, मुनू मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.




