बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा लैम्पस के पास सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिसकी शिकायत पंचायत के मुखिया राम मुर्मु ने ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त से कर जांच कर कार्रवाई की मांग की थी. मुखिया के शिकायत पर गुरुवार को बहरागोड़ा के सीओ राजा राम सिंह मुंडा के निर्देश पर गुरुवार को हल्का कर्मचारी और बड़शोल पुलिस मुखिया और ग्रामीणों के साथ स्थल पर जाकर जांच की. (नीचे भी पढ़ें)
जांच टीम के पदाधिकारी ने उक्त व्यक्ति को भूमि की दस्तावेज लेकर अंचल कार्यालय में आने की बात कहीं है अन्यथा कार्रवाई करने की बात कहीं है. मौके पर पंकज भोल, तारक घाटवारी, कालू चंद, छोटना दासगुप्ता, सोमनाथ राणा, मलय राणा, तुहीन राणा, विश्वजीत राणा समेत अन्य उपस्थित थे.




