जादूगोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में 500 से अधिक अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया, जिसका कार्यकाल दो साल का रखा गया है. विद्यालय प्रबंधन समिति का हुए चुनाव में अशोक कुमार दास को विधालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी सिंह बनी. कार्यक्रम की अध्यक्षता हितकु पंचायत मुखिया पलटन मुर्मू ने की. विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना व जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव के मार्फत पुनर्गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में 500 से अधिक बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों ने हिस्सा लिया. पहले अभिभावकों की मौजूदगी में 25 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया और चयनित कमिटी मेंबरों ने अध्यक्ष के तौर पर अशोक कुमार दास और उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी सिंह के नामों पर अपनी मुहर लगा दी. पूरे चुनाव पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर सीआरपी मिथलेश कुमार और शंकर गोप की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. कार्यक्रम के अंत में स्कूलों बच्चों ने विज्ञान से जुड़ी भ्रांतियों पर एक नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुति कर खूब वाह-वाही लूटी.




