जमशेदपुर : रविवार को श्रीश्री शीतला माता मंदिर समिति सीपी समाज बागुनहातु के बैनर तले पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश साहू एवं छत्तीसगढ़ी समाज के जाने माने पंडवानी लोकगायिका स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पीत करते हुए प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस शिविर का शुभारंभ किया. इस रक्तदान शिविर में टाटा स्टील फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक ने अपनी भागीदारी निभाई तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में कुल 110 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी समाज एवं अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीपी समाज के पुरुष अधिकारी अध्यक्ष मान रूपेश कुमार, महासचिव कन्हैया लाल साहू, उपाध्यक्ष रामवतार साहू, रामनाथ ठाकुर, महिला अधिकारी अध्यक्षा शशि साहू एवं अन्य सदस्यों ने अपना सहयोग दिया.




