जमशेदपुर : जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है. इस कड़ी में सीतारामडेरा के भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास से अतिक्रमण हटाया गया. टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों के साथ वहां मकान की चाहरदिवारी बना रहे लोगों के बीच हाथापायी भी हुई. पुलिस की मौजूदगी में यहां से अतिक्रमण को हटा दिया गया. बताया जाता है कि बिमला देवी द्वारा वहां के मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. वहां चाहरदिवासी के पास गेट लगाया जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी सूचना मिलने के बाद वहां से अतिक्रमण को पहले तो खुद से हटाने का वक्त दिया गया. इसके बाद लोगों को कहा गया कि वे लोग खुद से अतिक्रमण नहीं हटायेंगे तो वे लोग हटा देंगे. इसके बाद काफी हो हंगामा के बाद अतिक्रमण को हटा दिया गया. इस मामले को लेकर महिला ने सुरक्षाकर्मियों पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य को रोकने और तोड़ने का आरोप लगाया गया है.




