पोटका: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर टोला भेलाईडीह निवासी मालती नायक (35) ने आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार सुबह की है. जानकारी अनुसार मंदबुद्धि की मालती नायक ने टाटानगर बादामपहाड़ रेलखंड के हल्दीपोखर नवद्वीप नगर के समीप रेलवे लाईन पर अपनी जान ट्रेन से कटकर दे दी. (नीचे भी पढे)
घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. सूचना मिलते ही कोवाली थाना के सब इंस्पेक्टर सहदेव सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है. पुलिस ने जीआरपी को भी घटना की सूचना दी. ग्रामीणों ने बताया कि मालती मंदबुद्धि की थी. आवेश में आकर आत्महत्या कर ली.







