जादूगोड़ा : जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति की ओर से 22 अगस्त को जादूगोड़ा सामुदायिक केन्द्र में सावन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव को लेकर महिलाओं व बच्चों में काफी उत्साह है. बच्चों से लेकर महिलाओं में सावन महोत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है कि उन्हें अपने अंदर छिपी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. (नीचे भी पढ़े)
इस बाबत ब्रह्मर्षि महिला समिति की कोषाध्यक्ष निधि विद्यार्थी,अध्यक्ष नूतन राय व रागनी शर्मा कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए 6 अगस्त को यूसिल कॉलोनी की सी टाइप में यूसिल अधिकारी आरएन विद्यार्थी के आवास पर समीक्षा बैठक रखी गई है जहां कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जाएगी. इस दौरान महिलाओं के लिए मेंहदी प्रतियोगिता, म्युज़िकल चेयर, पासिंग बॉल, सौंदर्य प्रतियोगिता, कैटवॉक का आयोजन किया जाएगा. वही बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता व संध्या समय में स्वादिष्ट भोजन का आनंद के साथ सावन महोत्सव की मस्ती का आनंद उठा सके.




