आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरआईटी पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जीआर 754/20 का वारंटी अभियुक्त अनिरुद्ध चौहान उर्फ अमन (उम्र 25 वर्ष) और जीआर 07/25 का वारंटी छोटू कालिंदी शामिल हैं. (नीचे भी पढ़े)
दोनों आरआईटी थाना क्षेत्र के बंतानगर के निवासी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे.गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी व कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार वारंटियों की धरपकड़ का यह विशेष छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.




