जादूगोड़ा : झारखण्ड राज्य के जनक पद्म भूषण स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित जोहार रथ यात्रा में पोटका झामुमो युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गा हांसदा की अगुवाई बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं शिरकत की व चाकुलिया में आयोजित जोहार रथ यात्रा के समापन सभा में हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर झामुमो नेता दुर्गा हांसदा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने महाजन प्रथा के खिलाफ उलगुलान की व जल जंगल जमीन बचाने, नशा मुक्ति के लिए समाज को जागरूक किया. झारखंड आंदोलन में उनके कुशल नेतृत्व के बदौलत ही झारखण्ड अलग राज्य का गठन हो पाया. उन्होंने कहा कि गुरु जी के बताये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.




