++
जमशेदपुर: चांद भैरव हूल गावन्ता, शंकरदा के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी एवं जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन शंकरदा पंचायत भवन में दिशोम गुरु के प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया. रक्तदान शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के रक्तदाताओं का उत्साह चरम पर रहा. युवाओं ने 142 यूनिट रक्तदान किया. शिविर में रेड क्रॉस के राजेश मोहन प्रसाद, चैतन्य़ कुमार, अरविन्द पटेल, समीर दत्ता, मुकेश बेरा, विश्वकर्मा जी ने जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की तकनीकी टीम के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. चिकित्सक डॉ. रीता सिंह ने जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के तकनीकी कार्यों को संयोजित किया.(नीचे भी पढ़े)

साकची रेड क्रास भवन में 8 को रक्तदान शिविर
जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की भांति 8 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह रक्तदान शिविर अन्तर्राष्ट्रीय संस्था एमसीकेएस फूड फॉर हंगरी के संयोजन में रेड क्रॉस भवन, साकची में आयोजित किया जायेगा. संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान का आह्वान किया है.(नीचे भी पढ़े)
पुड़िहासा आंगनबाड़ी केंद्र में 7 को लगेगा स्वास्थ्य शिविर
जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के संयोजन में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 7 अगस्त को आंगनबाड़ी केन्द्र पुड़िहासा में आयोजित होगा. शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ मौसम सम्बन्धी बीमारियों की जागरुकता व जरूरत के अनुसार दवा व आंखों की रोग के मरीजों को दवा व चश्मा के साथ निशुल्क ऑपरेशन लिए बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में निर्देशित किया जायेगा.




