जमशेदपुर:झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है कि राज्य की टीम पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर में आयोजित होने वाली प्रथम सेंट्रल ज़ोन सीपी फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी.यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 अगस्त एवं 9 अगस्त 2026 को ग्वालियर में आयोजित की जाएगी. इस चैंपियनशिप में झारखंड से 12 खिलाड़ी एवं 2 कोच/टीम अधिकारी भाग लेंगे.(नीचे भी पढ़े)
खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है- राजीव कुमार पाती(जमशेदपुर) ओम प्रकाश, शीतल सिरका, एमडी आज़ाद, गोविंदा प्रसाद नोनिया, तेजेंद्र सिंह (जमशेदपुर), राजेंद्र महतो, अजय पासवान,रोहित कुमार, अनाम हैदर, किशोर गोप, गणेश प्रसाद शामिल है. साथ हीकोच एवं टीम अधिकारी के रुप में राजकुमार सिंह, जे. बेहरा को शामिल किया गया है. झारखंड की पूरी टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ ग्वालियर के लिए रवाना होगी. राज्य के खेल प्रेमियों एवं दिव्यांग समुदाय को टीम से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा है.







