जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया. जन औषधि केंद्र का उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने उद्घाटन किया. केंद्र का संचालन जमशेदपुर निवासी राजा चटर्जी करेंगे. उन्होंने कहा कि यहां महंगी दवाइयां 80 प्रतिशत छूट में सस्ते दामों में मिलेंगी, जिसकी क्षमता पावरफुल दवाइयों की तरह ही होगी. फर्क इतना है कि दवाइयां दवा कंपनियों से सीधे दुकान तक दवा पहुंचेगी, जिसकी वजह से कम कीमत में लोगों को अच्छी दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी. उन्होंने जानकारी दी कि इस जन औषधि केन्द्र में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फर्मास्युटिकल ब्यूरो ऑफ इंडिया के माध्यम से मानक गुणवत्ता के सभी दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कि ग्रुप केन्द्र के कार्मिक, उनके परिवार के सदस्य तथा स्थानीय ग्रामवासी लाभान्वित होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में केन्द्र के डॉ उर्मिला गारी, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), डॉ मीना नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसजी), नीरज कुमार, (उप. कमाण्डेंट) पवन कुमार( उप कमाण्डेंट) मक़सूद आलम सहायक कमांडेट समेत ,अधिकारी, व जवान उपस्थित रहे.




