चाकुलिया: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के सम्मान में 13 अगस्त को बहरागोडा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लोगों को अपने घरों में श्रद्धा के साथ राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने का आह्वान किया जाएगा. डॉ गोस्वामी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, बान और अभिमान है. (नीचे भी पढ़े)
13 अगस्त के बहरागोडा में होने वाले तिरंगा यात्रा में चाकुलिया के युवा भी शामिल होंगे. चाकुलिया भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में विशेष रूप से जिला मंत्री चंदना मुर्मू, सुधीर महतो, राजीव महापात्र, चंचल मंडल, विवेकानंद लोधा,तुषार बेरा, उत्तम मुर्मू, नित्यानंद महंती, संदीप चांद, परिमल दास, अप्पु दास, मिन्टु नंदी,यमुना गोप, मुन्ना भारती, दिलीप महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




