चाकुलिया: चाकुलिया स्थित गंदरोपी श्मशान घाट भवन में भवन निर्माण के सामान, भवन का गेट एवं खिड़की की चोरी की घटना सामने आई है. इस घटना को लेकर गंदरोपी श्मशान घाट में हुई चोरी के मामले में मारवाड़ी सम्मेलन चाकुलिया के अध्यक्ष राजेश कुमार लोधा, सचिव दीपक झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष निर्मल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष गणेश रुंगटा एवं वार्ड नंबर 7 की वार्ड पार्षद इंदु देवी के प्रतिनिधि मुरारी लाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से पहल करते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा और चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार को लिखित आवेदन देकर चोरी की घटना की उचित जांच एवं दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. पदाधिकारियों ने समाज की संपत्ति एवं श्मशान घाट जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल की सुरक्षा को लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.




