गालूडीह: सावन माह की अंतिम सोमवारी पर गालूडीह क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा.सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे. सोमवार सुबह 4 बजे से ही शिव भक्त लंबी कतारों में जल लेकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े थे. गालूडीह स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर, प्राचीन बूढ़ा बाबा शिवालय और आसपास के सभी शिव मंदिरों में दिन भर पूजा-अर्चना चलती रही. कांवरियों ने घाटशिला सुवर्णरेखा नदी से जल लाकर शिवलिंग पर अर्पित किया. (नीचे भी पढ़े)
मंदिर समितियों द्वारा भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया. कई जगहों पर भंडारा और शरबत वितरण का भी आयोजन किया गया. मान्यता है कि सावन की अंतिम सोमवारी पर भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसी आस्था के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिव की आराधना की. पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गालूडीह थाना पुलिस मंदिर परिसरों में तैनात रही.




