जमशेदपुर : जेम्को कालीमाटी विद्यालय में पठन अभियान के तहत आज ‘100 शब्दों की कहानी निर्माण सत्र’ का आयोजन हुआ. इसमें जेम्को स्थित कालीमाटी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने “मेरी पसंदीदा किताब” विषय पर पूरे उत्साह से भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता से बेहतरीन लघु-कहानियां लिखीं. बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने जहां शब्दों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, वहीं छोटे बच्चों ने सुंदर और आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपने विचारों को उकेरा. बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने कहा, “प्रयास करो और कुछ न कुछ जरूर लिखो.” उनके इस प्रेरणादायी संदेश ने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया.इस पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की बाल संसद की प्रधानमंत्री नंदिनी कुमारी का विशेष सहयोग रहा.




