जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में कई दिनों से पूछताछ के दायरे में आये अशोक सिंह राघव की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उसको इलाज के लिए तत्काल टीएमएच लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस करीब चार दिनों से सोनारी निवासी अशोक सिंह राघव से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि चांडिल थाना में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
अशोक सिंह की शनिवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसको पहले एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां से सीधे उसको टीएमएच ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि उसको खून की उलटी होने लगी. इसके बाद से टीएमएच उसका इलाज कर रही है. इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. पुलिस मामले को लेकर चुप्पी साधी हुई है. फिलहाल, उसकी चिकित्सीय जांच की जा रही है.




