जमशेदपुर: जमशेदपुर के भालूबासा स्थित अंजुमन फैजुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी की ओर से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में डॉ इमरान द्वारा कई लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. इस दौरान बहुत कम शुल्क पर ब्लड जांच की सुविधा प्रदान की गयी. सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बीमारियों के प्रति जागरुक करना, समय पर जांच व उचित सलाह उपलब्ध कराना था, ताकि स्वस्थ समाज के माध्यम से समाज आगे बढ़ सके. (नीचे भी पढ़े)

संस्था के सदस्यों का कहना है कि भविष्य में भी समाजहित व जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया है. इस अवसर पर अंजुमन के अध्यक्ष मुहम्मद अजहर अंसारी, सचिव मुहम्मद अरशद, कोषाध्यक्ष मुहम्मद रागिब खान, मुहम्मद इलियास समेत काफी संख्या में अंजुमन के सदस्य मौजूद थे.




