रांची / जमशेदपुर : कोल्हान सहित पूरे झारखंड में दो दिन से रूक-रूक कर हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त -व्यस्त कर दिया है. वहीं सोमवार सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जिससे पूरा जिला जलजमाव की चपेट में आ गया है. वहीं बीती रात बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की कड़क ने लोगों की नींद उड़ा दी. दूसरी ओर नदियों का जलस्तर पर काफी तेजी से बढ़ रहा है. इससे नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा. अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके पश्चात अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में भारी बारिश का अलर्ट है. अन्य जिलों में छिटपूट बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

सड़कें बनी तालाब : जमशेदपुर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में लागातार हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब में बदल गई है. जगह-जगह पानी भरने से लोगों को घुटनों तक पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है. इस दौरान साकची, जुगसलाई, मानगो में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है.







