जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में शामिल सारे 8 लोगों को पुलिस ने अब हिरासत में रख लिया है. सारे लोग जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिले के थानों में रखकर पूछताछ की जा रही है. उत्तर प्रदेश से दो, बिहार से दो और तीन लोग लोकल स्तर से गिरफ्तार किये गये है, जिसमें दोनों शूटर शामिल है. पकड़े गये शूटरों में वे लोग भी शामिल है, जिन लोगों ने धनबाद में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था. वैसे लोग पहले से दुमका जेल में बंद थे, जिसके बाद वे लोग अखिलेश सिंह गिरोह के संपर्क में आ गये थे. उसका इस्तेमाल ही किया गया था. बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह से यूपी से आये सारे शूटर यहां रुके हुए थे जबकि बिहार के दो लोग भी इसमें शामिल थे. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, यहां लोकल स्तर पर निखार सबलोक की रेकी भी की गयी थी. हत्या करने के लिए नयी गाड़ियों को सेकेंड हैंड में खरीदा गया था. गौरतलब है कि 24 अगस्त को सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा के पास टेंथ माइल स्टोन होटल में निकलते वक्त युवा कारोबारी कदमा निवासी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उसको 12 गोलियां लगी थी. इस मामले में करीब एक सप्ताह के बाद अब तक पुलिस ने कांड का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पुलिस सही दिशा में कार्रवाई और अनुसंधान कर चुकी है.




