जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने सोमवार को रांची में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रदीप वर्मा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. अनिल मोदी ने कहा कि प्रदीप वर्मा का संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव एवं कार्यकुशलता सर्वविदित है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव की बात है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री वर्मा अपने अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में प्रदीप वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.




