जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को परसुडीह थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी, बीट ऑफिसर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, विभिन्न अभिलेखों तथा पुलिस पदाधिकारियों और बीट ऑफिसरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने थाना परिसर, हाजत एवं अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़ें)

एसएसपी ने क्षेत्र में जन्माष्टमी के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजनों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.




