जमशेदपुर : भाजपा नेता अनिल मोदी ने खुद को प्रदेश भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किए जाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है. उन्होंने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को साधुवाद दिया है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और संगठन द्वारा अब तक दी गई सभी जिम्मेदारियों का उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया है. नई जिम्मेदारी का भी वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि नगर निकायों से जुड़े मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. अनिल मोदी वर्तमान में जुगसलाई नगर परिषद में निर्वाचित पार्षद होने के अलावा कई अन्य संस्थाओं में सक्रिय रूप से जुड़े हैं.




