जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित विद्यापति नगर में यूथ ऑर्गेनाइजेशन श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से दुर्गापूजा आयोजन को लेकर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर बंगाल से आए कुशल कारीगरों द्वारा भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा. पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और आस्था का केंद्र रहेगा. इसके साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा से पूरे पूजा परिसर को सजाया जाएगा, जिससे दुर्गापूजा के दौरान यहां का दृश्य और भी मनमोहक होगा. समिति ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. भूमि पूजन के अवसर पर समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा एवं मां काली से शहरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गापूजा का यह आयोजन श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था के वातावरण में मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा.




