जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित सोनारी भारत सेवा श्रम संघ सभागार में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 35 शिक्षको को सम्मानित किया गया. सर्वप्रथम डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एंव शिक्षकाओं को पगड़ी पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. यहां केक काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आंरभ किया गया. इस दौरान भाजपा झारखंड प्रदेश के शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डाक्टर जटाशंकर पांडेय, भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी मुक्तामांनन्द महाराज, स्वामी स्वमेश्वरानन्द महाराज, विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार दुबे, भाजपा सोनारी मंडल के संजय कुमार रजक, सतेंन्द्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, विकास साहू, मनोज कुमार मिश्रा, अभिषेक सिंह, शिक्षक शक्तिपद रूही दास, शिक्षक संतोष मिश्रा, देवेन्द्र कौर धंजल, अंशुमान मिश्रा, पुष्पांजलि महतो, खुशबू पांडेय, प्रतिमा मुर्मू, वाणी राय चौधरी, प्रियंका प्रमाणिक, अंजू मोहन, सुनील महतो, माथुर कांत महतो, प्रोविन दास शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

सभा को संबोधित करते हुए जटाशंकर पांडेय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि व्यक्ति को न समाज के लिए उपयोगी बनाना भी है. मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. प्रधानाचार्य जितेंद्र दुबे ने कहा कि शिक्षक न केवल हमें पुस्तकों का ज्ञान प्रदान करते है, बल्कि अच्छे संस्कार, और चरित्र निर्माण की शिक्षा भी देते है. स्वामी मुक्तामांनन्द जी महाराज ने कहा कि जीवन में सही राह दिखाने वाले व्यक्ति शिक्षक होते है. इस मौके पर मंच संचालन संजय रजक द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन सतेंन्द्र सिंह यादव द्वारा किया गया.




