जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागिनी शर्मा (52) का रविवार सुबह 9 बजे असामायिक निधन हो गया. उनके निधन से पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. रागिनी शर्मा सपरिवार विगत रात ही अयोध्या से रामलला के दर्शन कर जादूगोड़ा लौटी थीं. आज सुबह साढ़े आठ बजे हृदय गति रुकने से यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा में उनका निधन हो गया. सोमवार को 11 बजे जादूगोड़ा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. विद्या शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी रागिनी शर्मा का सहयोग व स्नेह कभी भुलाया नहीं जा सकता.




