रांची / जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार को अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इस दौरान टेल्को, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, आदित्यपुर सहित कई इलाकों में रिमझिम फुहारें पड़ी. सुबह से बीच-बीच मे बादल छाए हुए थे, और अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग ने पूर्व ही बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़, रांची जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग के अनुसार दिनभर इसी तरह का मौसम बना रह सकता है और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 9 सितंबर को रामगढ़, बोकारो, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज में बारिश का अनुमान है. वहीं शेष जगहों पर बारिश की संभावना है. 10 सितंबर को रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा में बारिश का अलर्ट है.







