जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्रीश्री जी टाउन सार्वजानिक दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक क्लब हाउस में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा. सदस्यों को जानकारी दी गई कि पूजा पंडाल का निर्माण 6 लाख की लागत से बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जाएगा. साथ ही साथ बिजली सज्जा, मूर्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी इस बार बंगाल के कलाकारों द्वारा ही किया जाएगा. 3 दिन भोग का व्यवस्था होगा. महाष्टमी को महाभोग का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा कमेटी में सर्वसम्मति से नितेश राज अध्यक्ष, अजय तिवारी महामंत्री, दीपक कुमार मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष तथा अन्य कमेटी की घोषणा की गई. हर वर्ष की भांति पूजा कमेटी में मुख्य संरक्षक के रूप में टाटा वर्कर यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और महामंत्री सतीश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग रहेंगे.




