जमशेदपुर : जुस्को साउथ पार्क स्कूल में शुक्रवार को नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्नों के लिए फैमिली डे समारोह आयोजित हुआ. “टुगेदरनेस इज हैप्पीनेस” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में 155 विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और अभिभावकों के स्वागत तथा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि जेएम फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर जिजू थॉमस ने कहा कि व्यस्त जीवन में कई बार हम अपनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना भूल जाते हैं. फैमिली डे परिवार के साथ समय बिताने और उसके महत्व को महसूस करने का अवसर देता है. (नीचे भी पढ़ें)

नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से परिवार में प्रेम, देखभाल, त्याग, मित्रता, समझ और आपसी एकजुटता का संदेश दिया. प्रधानाचार्या मिली सिन्हा ने अभिभावकों के निरंतर सहयोग के लिए आभार जताते हुए परिवार के साथ बिताए समय को संजोकर रखने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)

नृत्य प्रस्तुतियों का मार्गदर्शन फाउंडेशनल लेवल की शिक्षिकाओं, शिखा प्रसाद, तियासा कर, नीतू सिंह, परविंदर कौर और स्मृतिकना रॉय ने किया. फाउंडेशनल लेवल इंचार्ज दुलारी मुर्मू ने भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.




