जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन वर्कर्स यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मुख्य रुप से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से बोनस, यूनियन ऑफिस, यूनियन के रिक्त पद की नियुक्ति ( यूनियन का विस्तार),कर्मचारी के पुत्र को नौकरी सहित अन्य मुद्दों पर बात हुई प्रबंधन द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि जल्दी इन सभी मुद्दों पर वार्ता करके इनका निष्कर्ष निकाला जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

इस बैठक में टाटा स्टील फाउंडेशन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष बीके डिंडा, सलाहकार विजय खां, सलाहकार ददन सिंह, महामंत्री अजय प्रताप सिंह, सहायक सचिव बीरेन तियु, कार्यकारिणी सदस्य आरसी टुडू और लखन हांसदा उपस्थित हुए.




