पोटका : सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पुजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पुजा का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा.पुजा पंडाल के निर्माण हेतु भूमिपूजन सोमवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर किया गया .क्षेत्र के प्रसिद्ध पुरोहित दिलीप पंडा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया .मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज राम एवं सचिव सुब्रत कुमार दे ने बताया कि इस वर्ष पंडाल का निर्माण महावीर टेंट के द्वारा 3.50 लाख की लागत से किया जाएगा जो एक काल्पनिक स्वरूप होगा.(नीचे भी पढ़े)

इसके अलावे विद्युत सज्जा प्रकाश डेकोरेटर के द्वारा की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति सप्तमी से दशमी तक प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोग वितरण कमिटी द्वारा किया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है .इस अवसर पर कमिटी के कृष्ना गोप,आनन्द पाल,उपेंद्र नाथ सरदार,सुदीप दे,गणेश सरदार,बोदीनाथ पाल,सोमनाथ पाल,संजय विश्वास, बीरेंद्र सिंह,नरेंद्र कर,कैलाश पात्र,बाप्पा सरकार आदि उपस्थित थे.




