पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एन एच 220 पर तिरिंग गांव के समीप चाईबासा-हाता मुख्य सड़क पर रविवार की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच एक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पोटका ले जाया गया.(नीचे भी पढ़े)
सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जादूगोड़ा स्थित यूसिल अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है.




