जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसा मुंडा ट्रंक रोड स्थित शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. शिवम कंस्ट्रक्शन की ओर से इसकी जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई.आयोजक विरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवम परिवार की ओर से पिछले 18 वर्षों से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार भी पूजा के बाद श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी.आयोजन के अनुसार, 17 सितंबर को सुबह 9 बजे विश्वकर्मा पूजा होगी. दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार, करीब 2000 लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है.(नीचे भी पढ़े)
शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक अतिथियों का स्वागत समारोह होगा. इसके बाद रात 9:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा. कार्यक्रम में भोजपुरी गायक अंकुश राजा प्रस्तुति देंगे.आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन समेत कई अतिथि शामिल होंगे. शिवम परिवार ने शहरवासियों से पूजा में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है.




