जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सुनसुनिया गेट के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में हाईवा (जेएच05सीजेड0212) ने स्प्लेंडर बाइक (जेएच05डीडी2392) को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बाइक चालक को सड़क से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. (नीचे भी पढ़ें)

घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बाइक सवार युवक का नाम सागर गोप है, जो गोविंदपुर राहरगोड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है.सूचना मिलने पर बर्मामाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों की जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किस कारण हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस हाईवा चालक की भूमिका और दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है.




