चाकुलिया: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत भवन में तीन पंचायत भातकुंडा, कालियाम और सोनाहातु पंचायत की आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक आमसभा का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर महिलाओं की आजीविका, स्वावलंबन और ग्रामीण स्तर पर महिला समूहों की भूमिका को लेकर चर्चा की गई. (नीचे भी पढे)

मौके पर जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि बलराम महतो, सोनाहातु पंचायत के मुखिया मोहन सोरेन, कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम, भातकुंडा की मुखिया आलोबती बास्के, उप मुखिया सरस्वती मुर्मू, अमर हांसदा, मिथुन कर, ग्राम प्रधान भगीरथ मुंडा,बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर महेंद्र सोरेन सहित जेएलपीएस सदस्य जोबा कर्मकार, लतिका महतो, सुष्मिता पात्र, सबकारी मुर्मू, सीता रानी मांडी, सुचित्रा पाल, जानकी पाल, मायनों मुर्मू, लक्ष्मी सबर, गीता सीट, रूमा महतो, तनु नायक, नमिता टुडू, सबिता महतो, सुनीता मुंडा, बेबी रानी महतो समेत अन्य उपस्थित थे. आमसभा के दौरान संकुल की वार्षिक गतिविधियों, महिलाओं की भागीदारी और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उनकी आजीविका के बेहतर अवसरों से जोड़ना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा है.







