जमशेदपुर: 18 सितंबर, शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के पावन अवसर पर भाजपा बिष्टुपुर मण्डल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर राम मंदिर प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया’ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत 101 दीये प्रज्वलित कर सेवा,समर्पण और सुशासन के प्रतीक, 140 करोड़ देशवासियों के प्रेरणास्रोत एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं समर्पित कीं और उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना किए. (नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विद्युत वरण महतो की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ और पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ जटा शंकर पांडे, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मंडल महामंत्री विश्वनाथदीप, मंडल उपाध्यक्ष रोहित सिंह अश्वनिमुखी और बलराम तांती, मंडल मंत्री विशाल सोना, गुरमीत सिंह , बागाजी, दर्शन कौर, तरनजीत सिंह, बिरेन, मान सिंह, नेहा मुखी, विशाल शीत, देवदत्त मुखर्जी, रानी, मोहित झा और सुमन कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.




