जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में प्रोजेक्ट कार्य के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत के मामले को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने जोरदार हंगामा किया. एक सप्ताह में लगातार दूसरी मौत को लेकर भाजपा नेताओं ने टिनप्लेट अस्पताल में बवाल काटा. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव समेत अन्य लोग टिनप्लेट में पहुंचे और जमकर हंगामा किया. इस दौरान इन लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया और कहा कि इस मामले को लेकर मजदूरों के परिजनों को नौकरी और मुआवजा कंपनी दें. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ गुंजन यादव की धक्का मुक्की भी हो गयी. इस दौरान कहा सुनी हुई और जोरदार हंगामा हुआ. काफी बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. वहीं, भाजपा नेताओं ने वहां शव को उठाने देने से इनकार कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर, टाटा स्टील की ओर से अधिकारिक जानकारी साझा की गयी है. टाटा स्टील के प्रवक्ता ने बताया है कि मेसर्स बीएन दत्ता कंपनी का कर्मचारी टिनप्लेट के विस्तार प्रोजेक्ट में काम कर रहा था. इसी दौरान टावर क्रेन के फाउंडेशन को बनाने के दौरान यह हादसा हुआ. वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास यह घटना घटी है. टाटा स्टील ने बताया है कि एक कर्मचारी घायल है, जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. टाटा स्टील इस घटना की जांच कर रही है. टाटा स्टील कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति जवाबदेह है और सेफ वर्क इनवायरमेंट के प्रति सचेत है. पूरी घटना की जांच की ज ारही है.




