जमशेदपुर: जमशेदपुर के लेक टाउन हुडको दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के दिन मां दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन किया गया. पूजा पूरे विधि विधान के साथ पंडित ने संपन्न करायी. कमेटी के सदस्यों का कहना है कि इस वर्ष पुजा पंडाल भव्य निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए बंगाल के कारीगरों को बुलाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
आकर्षक विद्युत साज सज्जा के लिए तैयारी की जा रही है. इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजीव माइति, सूरज कुमार, चेयरमैन संजीव कुमार,सीक्रेटरी- प्रतीक राय, सुधीर कुमार, दिलीप गोप, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, रितेश ओझा समेत कमेटी के सदस्य काफी संख्या में मौजूद थे.




